Bikaji Foods Stock: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के अनुसार, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयर मौजूदा लेवल से लगभग 46 फीसदी तक का उछाल दिखा सकते है। जिसने अपनी 'Buy' रेटिंग दोहराई है। एनालिस्ट्स ने प्रति शेयर ₹900 का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ब्रांडेड स्नैक्स की बढ़ती डिमांड, कंज्यूमर की बदलती पसंद और मॉडर्न ट्रेड और ईकॉमर्स चैनलों में बढ़ती पकड़ से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
