Get App

Bitcoin ने पार किया 100000 डॉलर का स्तर, Altcoins में भी जबरदस्त उछाल

Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। बिटकॉइन ने $100,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करते हुए नई ऊंचाइयों को छू लिया है। CoinMarketCap के अनुसार बीते 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत 4% बढ़कर $102,901.46 के आसपास पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 1:19 PM
Bitcoin ने पार किया 100000 डॉलर का स्तर, Altcoins में भी जबरदस्त उछाल
Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है।

Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। बिटकॉइन ने $100,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करते हुए नई ऊंचाइयों को छू लिया है। CoinMarketCap के अनुसार बीते 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत 4% बढ़कर $102,901.46 के आसपास पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में इसमें 8.87% की तेजी आई है, जबकि एक महीने में यह लगभग 37.20% उछला है।

बिटकॉइन की इस तेजी के साथ ही इसका मार्केट कैपिटल $2 ट्रिलियन से अधिक हो गया है, जिससे यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एसेट बन गई है। इसने Amazon को भी पीछे छोड़ दिया है।

मार्केट में पॉजिटिव माहौल

CoinSwitch के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा कि बिटकॉइन की यह मजबूती, $100,000 का आंकड़ा पार करना, वैश्विक नीति बदलावों, संस्थागत भरोसे और आर्थिक अनुकूल परिस्थितियों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका-यूके और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर हो रही बातचीत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्थिर ब्याज दरों से मार्केट में सकारात्मकता बढ़ी है, जिसका सीधा फायदा बिटकॉइन जैसे डिजिटल एसेट को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें