BLS E-Services Share Price: BLS इंटरनेशनल की सब्सिडियरी बीएलएस ई-सर्विसेज ने आदिफिडेलिस सॉल्यूशंस और इसकी सहयोगी कंपनियों में 55 प्रतिशत कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा है। इसके लिए डेफिनेटिव शेयर परचेज एग्रीमेंट हो चुका है। डील की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 190 करोड़ रुपये है। शेयर बाजारों को बताया गया है कि अधिग्रहण के लिए, बीएलएस ई-सर्विसेज 71 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट करेगी। शेष राशि का भुगतान वित्त वर्ष 2025 में हासिल अचीवमेंट से लिंक रहेगा। अधिग्रहण एक पूर्ण नकद सौदा होगा, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा।
