Get App

BLS International Shares: बजट के दिन रिकॉर्ड हाई पर थे शेयर, अब 12% नीचे, अभी और टूटेगा वीजा कंपनी का शेयर?

BLS International Services Shares: वीजा कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज इस साल जिस दिन बजट पेश हो रहा था, यानी एक फरवरी को, उस दिन रिकॉर्ड हाई पर चला गया था। उसके बाद से उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह 12 फीसदी डाउनसाइड है। क्या शेयरों में और गिरावट आएगी या इस गिरावट को मौके के तौर पर देखना चाहिए?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 06, 2024 पर 5:02 PM
BLS International Shares: बजट के दिन रिकॉर्ड हाई पर थे शेयर, अब 12% नीचे, अभी और टूटेगा वीजा कंपनी का शेयर?
BLS International Services राज्यों और सरकारों को वीजा, कांसुलर और सिटिजन सर्विसेज मुहैया कराती है।

BLS International Services Shares: वीजा कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज इस साल जिस दिन बजट पेश हो रहा था, यानी एक फरवरी को, उस दिन रिकॉर्ड हाई पर चला गया था। उसके बाद से उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह 12 फीसदी डाउनसाइड है। क्या शेयरों में और गिरावट आएगी या इस गिरावट को मौके के तौर पर देखना चाहिए? ब्रोकरेज फर्म नुवामा की मानें तो इसे मौके के तौर पर देखना चाहिए क्योंकि मौजूदा लेवल से यह करीब 37 फीसदी उछल सकता है। नुवामा ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है। फिलहाल BSE पर यह 379.35 रुपये के भाव पर है।

BLS International Services में निवेश के लिए क्या है टारगेट प्राइस

वर्ष 2005 में बनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज राज्यों और सरकारों को वीजा, कांसुलर और सिटिजन सर्विसेज मुहैया कराती है। वित्त वर्ष 2024 में इसे 81 फीसदी रेवेन्यू ग्लोबल वीजा और कांसुलर सर्विस बिजनेस से हासिल हुआ। बाकी 19 फीसदी रेवेन्यू ई-गवर्नेंस और बैंकिंग/बिजनेस करेस्पोंडेंट सर्विसेज जैसी डिजिटल सर्विसेज से आया। वैश्विक स्तर पर यह दुनिया भर में टॉप के तीन वीजा एप्लीकेशन आउटसोर्सिंग कंपनीज में शुमार है। यह 66 देशों से लेकर 46 गवर्नमेंट क्लाइंट्स को सर्विसेज ऑफर करती है और वर्ष 2023 में इसका मार्केट शेयर 12 फीसदी था।

बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के रिन्यूअल और बढ़ते ट्रैवल के चलते कंपनी का दबदबा मार्केट में बढ़ सकता है। ग्रोथ के लिए कंपनी एसेट लाइट और कैपिटल-एफिशिएंट बिजनेस मॉडल को बनाए हुए अपनी G2C (गवर्नमेंट-टू-सिटीजन) और बैंकिंग करेस्पोंडेंस सर्विसेज को बढ़ा रही है। ब्रोकरेज नुवामा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-26 के बीच इसकी सेल्स सालाना 30 फीसदी, EBITDA भी 44 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 35 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। EBITDA मार्जिन 4.73 फीसदी उछलकर 25.3 फीसदी पर पहुंच सकता है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और 518 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें