Blue Star का शेयर बना रॉकेट, 10.5% चढ़कर छुआ 52 वीक का हाई

BSE के मुताबिक, इस वक्त ब्लू स्टार लिमिटेड का मार्केट कैप 16,714.31 करोड़ रुपये है। ब्लू स्टार के बोर्ड ने अप्रैल-जून तिमाही नतीजे घोषित करने के दौरान एक या अधिक किस्तों में QIP या किसी अन्य उपयुक्त तरीके से 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जुटाई गई धनराशि का एक हिस्सा कंपनी के कुछ कर्ज को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
इश्यू प्राइस पर विचार करने के लिए Blue Star की कार्यकारी प्रबंधन समिति 22 सितंबर को बैठक करेगी।

Buzzing Stocks: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star Limited) ने 18 सितंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया था। कंपनी का प्लान इस QIP से 1000 करोड़ रुपये जुटाना है। QIP लाने के बाद बुधवार 20 सितंबर को कंपनी के शेयर में मजबूती देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने पर ब्लू स्टार का शेयर BSE Sensex पर बढ़त के साथ 818.35 रुपये पर खुला और फिर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 945.80 रुपये को छू गया। यह स्तर स्टॉक के पिछले बंद भाव 800 रुपये से करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। BSE पर शेयर 13.38 प्रतिशत चढ़कर 907.05 रुपये पर बंद हुआ है।

वहीं NSE Nifty पर शेयर ने 816 रुपये से कारोबार की शुरुआत की। बाद में यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर 946.80 रुपये के मार्क को छू गया। NSE पर भी स्टॉक का पिछला बंद भाव 800 रुपये था। NSE पर शेयर 13.10 प्रतिशत चढ़कर 904.85 रुपये पर बंद हुआ है।

कितना है फ्लोर प्राइस


ब्लू स्टार के बोर्ड ने अप्रैल-जून 2023 तिमाही नतीजे घोषित करने के दौरान एक या अधिक किस्तों में QIP या किसी अन्य उपयुक्त तरीके से 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी के QIP के लिए फ्लोर प्राइस 784.55 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है। यह शेयर के सोमवार के बंद भाव 800 रुपये से 2 प्रतिशत कम है। कंपनी फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर नहीं कर सकती है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे थे।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा वैश्विक कर्ज, 10 वर्षों में 100 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि

कैसे होगा जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल

इश्यू प्राइस पर विचार करने के लिए कंपनी की कार्यकारी प्रबंधन समिति 22 सितंबर को बैठक करेगी। जुटाई गई धनराशि का एक हिस्सा कंपनी के कुछ कर्ज को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं अधिक हिस्सा ब्लू स्टार की श्री सिटी योजना में निवेश में जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।