Get App

Brightcom Group: 2500% रिटर्न देने वाला यह स्टॉक 72% टूटा, पिछले साल का मल्टीबैगर क्यों हो गया फ्लॉप?

Brightcom Group: शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2022 तिमाही में दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा के पास ब्राइटकॉम ग्रुप के 2.50 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी के कुल पेड-अप कैपिटल का 1.24 प्रतिशत है। इसके निवेशकों को इस साल 72 फीसदी का नुकसान हो चुका है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 3:23 PM
Brightcom Group: 2500% रिटर्न देने वाला यह स्टॉक 72% टूटा, पिछले साल का मल्टीबैगर क्यों हो गया फ्लॉप?
इस साल Brightcom Group का स्टॉक सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक बन गया है।

Brightcom Group share price: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा के निवेश वाली कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group) के शेयरों में ने पिछले साल यानी 2021 में 2500 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया था। लेकिन इस साल यह स्टॉक सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक बन गया है। इस साल स्टॉक की कीमत में 72 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 1 महीन में यह स्टॉक लगभग 20 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि 6 महीने में इसमें 8 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 29 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2022 तिमाही में दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा के पास ब्राइटकॉम ग्रुप के 2.50 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी के कुल पेड-अप कैपिटल का 1.24 प्रतिशत है।

क्या है गिरावट की वजह

Brightcom ग्रुप के शेयरों में गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि मार्केट रेगुलेटरी ने चिंता जताई कि कंपनी के कुछ खुलासे और वित्तीय लेनदेन निवेशकों के लिए नुकसानदायक हैं। ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक, इस साल स्टॉक के निवेशकों को 72 फीसदी का नुकसान हुआ है। इस तरह, यह S&P BSE 500 इंडेक्स पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला स्टॉक बन गया है। एक साल पहले यानी जनवरी 2021 में शेयर की कीमत 102 रुपये थी, जो कि अब घटकर 29 रुपये पर आ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें