Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार कमजोरी में कारोबार करता दिखा। एफएंडओ की बात करें तो इंडसइंड बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, इंफो एज, कोफोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि हुडको, सन टीवी, इंडस टावर्स, कॉनकोर, दीपक नाइट्राइट, सिनजीन, जुबिलेंट फूड, नालको और अतुल लिमिटेड के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
