Get App

BRITANNIA का मुनाफा और रेवन्यू अनुमान से कम, जानें स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की रणनीति

BRITANNIA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देकर इसका लक्ष्य बढ़ाकर 5,184 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट ग्रोथ आउटलुक पर सकारात्मक नजर आया। ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन, इनोवेशन और प्रीमियमाइजेशन-लीड ग्रोथ पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी का फोकस मार्जिन से अधिक टॉपलाइन ग्रोथ पर है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 08, 2023 पर 10:17 AM
BRITANNIA का मुनाफा और रेवन्यू अनुमान से कम, जानें स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की रणनीति
Britannia पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 4920 रुपये/शेयर तय किया है

ब्रिटानिया (BRITANNIA) के तिमाही नतीजे चौथी तिमाही में मिले-जुले रहे। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा अनुमान से कम रहा। जबकि वॉल्यूम ग्रोथ भी महज 1% देखने को मिली। लेकिन मार्जिन all-time high के करीब पहुंच गई। वहीं कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 1% रही जबकि इसके 4-5% रहने का अनुमान था। FY23 में कंपनी के नॉन-बिस्कुट पोर्टफोलियो में डेढ़ गुना ग्रोथ रही। जबकि FY24 में मार्जिन FY23 के स्तर पर रहने का अनुमान है। कंपनी ने 72 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। अब स्टॉक पर कमाई के लिए निवेशकों की रणनीति क्या होनी चाहिए। इस पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की राय-

BROKERAGES ON BRITANNIA

MS ON BRITANNIA

मॉर्गन स्टैनली ने ब्रिटानिया पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 5,184 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे मजबूत रहे। मैनेजमेंट ग्रोथ आउटलुक पर सकारात्मक नजर आया। कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन, इनोवेशन और प्रीमियमाइजेशन-लीड ग्रोथ पर फोकस बढ़ा रही है। मार्जिन से अधिक टॉपलाइन ग्रोथ पर फोकस करना आगे बढ़ने की प्रमुख रणनीति है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें