चार दिन में एक खिलाड़ी ने कमाया 12% रिटर्न, हफ्ते के आखिरी दिन एक्सपर्ट्स ने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

चौथे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 11.67% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 12:10 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ है IDBI Capital के बृजेश ऐल, 5Paisa.com के रूचित जैन और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी जुड़ गये हैं। इनके बीच शेयरों हफ्ते भर के लिए शेयरों पर कमाई के लिए मुकाबला होगा। बृजेश पहली बार इस खेल का हिस्सा बन रहे है।

KHILADI DAY-4 RETURN

चौथे दिन की समाप्ति पर रुचित के सुझाये स्टॉक्स ने 6.23% का निगेटिव रिटर्न दिया

चौथे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 11.67% का रिटर्न दिया


चौथे दिन की समाप्ति पर बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.78% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Petronet

रुचित ने कहा कि इसमें 219 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 211 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY GMM Pfaudler

मेहुल ने इस स्टॉक में 1630 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1590 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1800 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharat Dynamics

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 829 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 858 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 808 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Nelco ने उड़ान भरते हुए हिट किया 10% का अपर सर्किट, जानें आज क्यों रॉकेट बना ये शेयर

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Hitachi Energy

मेहुल ने इस स्टॉक में 3770 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4100 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Indian Hotels

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 278 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 296 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 272 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।