Get App

ओमीक्रोन के भय के बीच क्या फिर से होगी फार्मा सेक्टर की चांदी, जानिये एक्सपर्ट्स की राय

कोविड की पिछली लहरों के दौरान फार्मा सेक्टर ने 50 से 100 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 4:22 PM
ओमीक्रोन के भय के बीच क्या फिर से होगी फार्मा सेक्टर की चांदी, जानिये एक्सपर्ट्स की राय
क्या ओमीक्रोन के भय से फिर होगी फार्मा सेक्टर की चांदी

ओमीक्रोन COVID के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन इसकी क्लीनिकल ​​​​गंभीरता पर आज तक सीमित डेटा है। इक्विटी बाजार ने ओमीक्रोन पर भी पिछली कोविड लहरों की तरह रिस्पॉन्ड कर रहा है। पिछले 18 महीनों से अधिक समय में देखा गया मजबूत बुलिश फेज अब बियरिश होता हुआ लगता है।

दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 10 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। एनएसई निफ्टी 11 प्रतिशत नीचे है, जबकि बीएसई सेंसेक्स 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 10 प्रतिशत टूट गया है। पिछले एक महीने के दौरान दोनों इंडेक्सेस में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले एक हफ्ते में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

इस दौरान निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है और वे अब फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर की ओर लौट रहे हैं, जिन्होंने पिछली COVID लहरों के दौरान अच्छा रिटर्न दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें