Get App

BAJAJ AUTO ने लॉन्च की दो बाइक, जानें ब्रोकरेज फर्मों का स्टॉक पर क्या है नजरिया

BAJAJ AUTO पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 4,659 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनके मुताबिक Triumph का लॉन्च कंपनी के लिए पॉजिटिव रहेगा। FY24/25 में 60,000 से 1.2 लाख यूनिट की बिक्री हो सकती है। हालांकि एक्सपोर्ट मार्केट में लगातार दबाव जारी है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 9:54 AM
BAJAJ AUTO ने लॉन्च की दो बाइक, जानें ब्रोकरेज फर्मों का स्टॉक पर क्या है नजरिया
Bajaj Auto पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 5100 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Bajaj Auto और ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph ने मिलकर दो बाइक- Triumph Speed 400 और Scrambler 400X को बाजार में उतारा है। दोनों कंपनियों ने बुधवार को दिये बयान में कहा कि ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये रखी गई है। दोनों कंपनियों ने 2017 में ग्लोबल पार्टनरशिप की थी। बजाज ऑटो ने कहा कि कंपनी ने बताया कि स्पीड 400 जुलाई मध्य से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। जबकि स्क्रैंब्लर 400 एक्स इस साल अक्टूबर तक बाजार में आएगी। कंपनी द्वारा नई बाइक लॉन्च किये जाने से स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस भी एक्शन में नजर आ रहे हैं।

BROKERAGES ON BAJAJ AUTO

CLSA ON BAJAJ AUTO

सीएलएसए ने बजाज ऑटो पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,659 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Triumph का लॉन्च कंपनी के लिए पॉजिटिव रहेगा। FY24/25 में 60,000 से 1.2 लाख यूनिट की बिक्री संभव है। प्रीमियम सेगमेंट में कंपीटिशन बढ़ने से सतर्क नजरिया अपनाया है। एंट्री लेवल सेगमेंट सुस्त रिकवरी को लेकर सतर्क है। एक्सपोर्ट मार्केट में लगातार दबाव जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें