Get App

BAJAJ AUTO का मुनाफा 12% बढ़ा, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

BAJAJ AUTO पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 4,486 रुपये से बढ़ाकर 5,063 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 वॉल्यूम कम रहे लेकिन बेटर मिक्स ने EBITDA को बढ़ाने में मदद की। उन्होंने FY24 के लिए EPS अनुमान 8% बढ़ाया। जबकि FY25 के लिए EPS अनुमान12% बढ़ाया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 10:20 AM
BAJAJ AUTO का मुनाफा 12% बढ़ा, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड
BAJAJ AUTO पर प्रभुदास लीलाधर ने होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 4020 रुपये से बढ़ाकर 4130 रुपये निर्धारित किया है

बजाज ऑटो (BAJAJ AUTO) के उम्मीद से बेहतर नतीजे आये हैं। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा। आय में बढ़ोत्तरी हुई। घरेलू रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में नजर आई है। लगातार तीसरी तिमाही में मार्जिन में सुधार नजर आया। कंपनी ने 140 रुपए के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। नाइजेरिया में स्थिति बिगड़ने से एक्सपोर्ट पर असर हुआ है। जनवरी-मार्च में एक्सपोर्ट में दबाव रहा है। Q2FY24 तक एक्सपोर्ट में राहत की उम्मीद है। वहीं कंपनी FY24 में पल्सर के नए वेरिएंट लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि EV के सप्लाई चेन को रीस्ट्रक्चर्ड कर रहे हैं। जबकि घरेलू 2-3 व्हीलर गाड़ियों की मांग में स्थिरता देखने को मिली। Q4 में कमोडिटी की कीमतों का मिला-जुला असर दिखाई दिया।

BROKERAGES ON BAJAJ AUTO

MS ON BAJAJ AUTO

मॉर्गन स्टैनली ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,486 रुपये से बढ़ाकर 5,063 रुपये तय किया है। Q4 वॉल्यूम कम रहे लेकिन बेटर मिक्स ने EBITDA को बढ़ाने में मदद की। ब्रोकरेज का कहना है कि 4% डिविडेंड यील्ड के साथ इंडस्ट्री रिकवरी, ट्रायम्फ और ईवी ऑप्शन वैल्यू के कारण इस पर ओवरवेट नजरिया है। उन्होंने FY24 के लिए EPS अनुमान 8% और FY25 के लिए 12% बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें