Technical View : मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, और गिरावट के लिए 17,350 का लेवल अहम

बैंक निफ्टी को अगर 39,250 और 39,500 की ओर ऊपर बढ़ना है तो इस इंडेक्स को 38,888 के स्तर से ऊपर टिकना होगा

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 7:11 PM
शुक्रवार के कारोबारी सेशन में यदि निफ्टी 17,499 के स्तर से नीचे जाता है, तो ये 17,345 के स्तर तक फिसल सकता है

निफ्टी आज 25 अगस्त को 17,700 अंक से ऊपर बढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन बढ़ती वोलैटिलिटी के बीच ट्रेडिंग के आखिरी घंटों में बिकवाली के दबाव के कारण इसने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। अंत में मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन आधे प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार के लिए निफ्टी पर राय

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद ने कहा "एक्सपायरी डे को निफ्टी का व्यवहार 17,726 के इंट्राडे हाई से डाउनट्रेंड की तरफ फिर से शुरू होने जैसा दिख रहा है। इसलिए अगले कारोबारी सत्र में यदि निफ्टी 17,499 के स्तर से नीचे फिसल जाता है, तो ये 17,345 के स्तर तक लुढ़क सकता है। इससे ये अपना 20-डे एसएमए (लगभग 17,480) को भी तोड़ सकता है। जबकि इस लेवल पर इंडेक्स को सपोर्ट मिल रहा था।"


यदि इसमें और कमजोरी आई तो यह 16,980 के स्तर के आस-पास तक लुढ़क सकता है।

इसलिए कुछ समय के लिए लॉन्ग पोजीशन लेने वाले ट्रेडर्स को न्यूट्रल रुख अपनाना चाहिए। जबकि इंट्राडे शॉर्टिंग के लिए निफ्टी के 17,490 से नीचे जाने पर बिकवाली कर सकते हैं। इसके बाद इसमें 17,390 के मामूली लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। ये सलाह मार्केट एक्सपर्ट ने दी।

मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में खरीदारी का मूड, जानें सितंबर सीरीज का सस्ता ऑप्शन जिसमें होगी बंपर कमाई

शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी भी 39,190 के स्तर पर पॉजिटिव खुला और 39,500 अंक की ओर बढ़ गया। लेकिन उच्च स्तर पर टिकने में विफल रहा और 38,800 तक फिसल गया। इसने दिन भर की अपनी पूरी बढ़त को आखिरी घंटों में गंवा दिया। इसके बाद बैंक निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 38,951 पर बंद हुआ।

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स ने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया है, लेकिन अभी भी तीन सत्रों से ये हायर हाय स्तर बना रहा है। अब अगर इसे 39,250 और 39,500 की ओर बढ़ना है तो बैंक निफ्टी को 38,888 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। हालांकि इसमें 38,750 और 38,500 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।