मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में खरीदारी का मूड, जानें सितंबर सीरीज का सस्ता ऑप्शन जिसमें होगी बंपर कमाई

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने निफ्टी में 17590 के लेवल पर एक स्टॉपलॉस लगाकर 17825 के टारगेट के लिए लॉन्ग लेने की सलाह दी है

अगस्त सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में खरीदारी का मूड दिख रहा है। हालांकि पिछले आधे घंटे के दौरान ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव आया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर राइटर्स की कड़ी जंग चल रही है। आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपने दमदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39400, 39500 और 39600 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39100 और 39000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

खिलाड़ी नंबर वन में अगस्त की एक्सपायरी के दिन एक्सपर्ट्स को किन स्टॉक्स में दिख रही है रौनक

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की निफ्टी पर राय देते हुए आज के ट्रेड के हिसाब से इसमें मजबूती देखने को मिल रही है। मंथली और वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी अच्छा मूव दिखा रहा है। हमें लगता है इसमें ये मोमेंटम जारी रह सकता है। लिहाजा इसमें लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में आज लॉन्ग साइड में ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को 17700 के करीब लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए। हालांकि इसमें 17590 के लेवल पर एक स्टॉपलॉस लगाना जरूरी है। निफ्टी में मजबूती रही तो इस ट्रेड में 17825 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इस टारगेट के हिट होने पर ट्रेड से निकल जाने में समझदारी होगी।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए प्रशांत ने कहा ये आज निफ्टी की तुलना में आउटपरफॉर्म कर रहा है। इसमें डिप मिले तो जरूर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें अगला रेजिस्टेंस 39525 से 39550 के रेंज में नजर आ रहा है। अगर बैंक निफ्टी ये लेवल पार करता है तो इसमें 39750 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का सुझाया सस्ता ऑप्शन: Titan

प्रशांत सावंत ने आज के सस्ता ऑप्शन के लिए टाटा ग्रुप के स्टॉक पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि इसकी सितंबर सीरीज की 2540 के स्ट्राइक पर ऑप्शन कॉल लिया जा सकता है। इसकी 2540 के स्ट्राइक वाली सितंबर के एक्सपायरी की कॉल 69 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 165 रुपये से 170 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।