बाजार का मूड इन दिनों बेहद चंचल हो गया है। एक ही दिन में तेजी और गिरावट के कई दौर चल जाते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम आज ऐसे ही कुछ शेयरों की बात करेंगे, जो स्वभाव से बेहद नटखट हैं। इनमें उतार-चढ़ाव काफी होता है। जानेंगे इनमें खरीदारी के मौके कहां है।
आशीष वर्मा का पसंदीदा नटखट शेयर- BALKRISHNA INDUSTRIES
यह बड़े टायर बनाने वाली अहम कंपनी है। कंपनी का एग्री, कंस्ट्रक्शन, इंडस्ट्रियल व्हीकल पर फोकस रहता है।
BALKRISHNA IND USTRIES का वित्त वर्ष 2016 में बिक्री 148000 एमटी, वित्त वर्ष 2017 में बिक्री 172000 एमटी, वित्त वर्ष 2018 में बिक्री 199000 एमटी और वित्त वर्ष 2019 में बिक्री 211000 एमटी रही है।
कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों में 1467 रुपये का उच्चतम शिखर देखा है और अपने शिखर से 50 प्रतिशत तक फिसला है। इस समय शेयर पर दबाव है क्योंकि कंपनी की बिक्री कमजोर मांग के चलते सुस्त रही है। वहीं US में कैपेक्स प्लान बाजार को रास नहीं आया है।
प्रदीप पंड्या का पसंदीदा नटखट शेयरः HEXAWARE
हेक्सावेयर को इस समय रुपए में कमजोरी का फायदा मिल रहा है। 4 साल में कंपनी की बिक्री दोगुनी होकर 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं कंपनी का मुनाफा 4 साल में दोगुना होकर 585 करोड़ रुपये हो गया है।
नीरज वाजपेयी का पसंदीदा नटखट शेयरः INTERGLOBE AVIATION
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। कंपनी की एविएशन सेक्टर में 48.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का बाजार कैपिटल 62357 करोड़ रुपये है। इसके शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम शिखर 1716 और न्यूनतम स्तर 691 रुपये है। 3 सालों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ 20.86 प्रतिशत रही है।
सुमीत मल्होत्रा का पसंदीदा नटखट शेयरः BRITANNIA
ब्रिटानिया FMCG क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। कंपनी कंफैक्शनरी, डेयरी कारोबार में शामिल है। हालिया गिरावट से कंपनी के शेयर वैल्युएशन में सुधार हुआ है। कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर करीब 33 से 35 प्रतिशत है। कंपनी प्रीमियम सेग्मेंट में सबसे बेहतर उत्पाद बनाती है।
वरुण दुबे का पसंदीदा नटखट शेयरः JUBILANT FOODWORKS
कंपनी के शेयर का वर्तमान भाव 1094 रुपये है। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम शिखर 1578 और न्यूनतम स्तर 977 रुपये है। कंपनी का IPO 2010 में आया था और शेयर 80.80 रुपये पर लिस्ट हुआ था अब इसका भाव 1094 रुपये है अर्थात कंपनी के शेयर में निवेशकों को 1256 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के रिसर्च हेड रवि सिंह की निवेश सलाह
बालकृष्णाः खरीदें, लक्ष्य-900 रुपये, अवधि 6 महीने
ज्युबिलेंट फूडः खरीदें, लक्ष्य-1350 रुपये, अवधि 8 महीने
इंडिगोः खरीदें, लक्ष्य-1850 रुपये, अवधि 6 महीने