किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-

किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-
LFS ब्रोकिंग के राजेश सातपुते का कहना है कि shalby में 105 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 118-120 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। indrapr.medical में 55-56 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इस शेयर में 45 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।
रैलिंस इंडिया पर बात करते हुए राजेश सातपुते ने कहा कि इस शेयर में 265 रुपये तक का लक्ष्य हासिल हो सकता है। इसमें 235 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। इसमें आज के कारोबारी सत्र में 245 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है। एफ्फेल इंडिया में 1850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस शेयर में 1650 रुपये के स्तर पर ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। इस शेयर में खरीदारी करें।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से नारायण हरद्याल में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है जो आगे भी बरकरार रह सकती है। इस शेयर में 450 रुपये तक का लक्ष्य हासिल होगा। वहीं shalby में भी मुमेटम बना हुआ है। इस शेयर में 120-125 रुपये तक के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।