क्या कमोडिटी डेरिवेटिव्स में एफपीआई ट्रेडिंग को मंजूरी देने से बढ़ेगा बाजार में पैसे का फ्लो, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सेबी के फैसले के बाद विदेशी निवेशक अब मेटल, एनर्जी और बुलियन कमोडिटीज में स्वतंत्र रूप से ट्रेडिंग कर सकेंगे और एमसीएक्स को इससे बड़ा फायदा होगा

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
एफपीआई को मंजूरी मिलने से कुछ कम कारोबार वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में अब अधिक निवेश आते हुए दिख सकते हैं

एनालिस्ट्स ने कहा कि सेबी (Securities and Exchange Board of India (Sebi) की मंजूरी के बाद भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange (MCX) को विशेष रूप से और पूरे बाजार को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (foreign portfolio investors (FPIs) द्वारा किये जाने वाले ट्रेड्स को हरी झंडी मिलने का फायदा मिलेगा।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) ने बुधवार को एफपीआई को सभी नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटीज डेरिवेटिव्स और चुनिंदा नॉन-एग्रीकल्चरल बेंचमार्क इंडेक्सेस में ट्रेडिंग करने की मंजूरी दे दी। शुरुआत में एफपीआई को केवल कैश सेटलमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स (cash-settled contracts) के लिए ही अनुमति दी जाएगी।

इसके पहले केवल जिन विदेशी निवेशकों के पास भौतिक रूप से इंडियन कमोडिटीज होती थी, केवल उन्हें अपने प्राइस रिस्क को हेज करने के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने की अनुमति थी। अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है।


मंथली एक्सपायरी पर निफ्टी, बैंक निफ्टी पर कहां एक्टिव हैं राइटर्स और जानें जुलाई के लिए प्रशांत सावंत के दमदार स्टॉक्स और सस्ता ऑप्शन

HDFC securities के तपन पटेल ने कहा “सेबी की घोषणा ग्लोबल लेवल पर भारतीय कमोडिटी बाजार को मजबूत और विकसित करने की बड़ी यात्रा की दिशा में एक छोटा कदम है। इस मार्केट में भागीदारी बढ़ने से कमोडिटी बाजार में निवेश बढ़ेगा। इसके साथ ही बेहतर कीमत मिलने के चलते वॉल्यूम भी बढ़ेगा।

“सेबी के फैसले से ग्लोबल निवेशकों से बड़ी मात्रा में आर्बिट्राज और हेजिंग ट्रेड्स बाजार में होते हुए दिखाई देंगे। इस कदम से बाजार में घटते हुए वॉल्यूम और कुल मार्केट सेंटिमेंट्स को सहारा मिलेगा।

विदेशी निवेशक अब मेटल, एनर्जी और बुलियन कमोडिटीज में स्वतंत्र रूप से ट्रेड कर सकेंगे। एमसीएक्स इस सेगमेंट में सबसे आगे होने के नाते इसे बड़ा फायदा होगा। यानी कि इसमें वॉल्यूम बढ़ा तो फर्म की आय भी बढ़ेगी।

Mehta Equities के प्रशांत तापसे ने कहा "इसका मतलब एमसीएक्स का कारोबार और आय बढ़ेगी। इसकी वजह ये है कि एफपीआई के पास काफी पैसा है। वे चुनिंदा कमोडिटीज में बड़े वॉल्यूम में ट्रेड कर सकते हैं।"

डॉ रेड्डीज ने दवा के पेटेंट के लिए Indivior, Aquestive Therapeutics के साथ चल रहा मुकदमा सुलझाया

हालांकि इससे बाजार मजबूत होगा और कुछ कम कारोबार वाले कॉन्ट्रैक्ट में अब अधिक निवेश आते हुए दिख सकता है।

SMC Global की वंदना भारती ने कहा "इससे कम निवेश वाले कॉन्ट्रैक्ट को सहारा मिलेगा। विदेशी निवेशक भारतीय कमोडिटी एक्सचेंजों के नए टूल्स का आनंद लेंगे। इसका मतलब ये है कि वे कमोडिटीज में ऑप्शन और फ्यूचर में इंडेक्स ट्रेडिंग कर सकेंगे।"

वंदना ने आगे कहा कि सेबी द्वारा पोजीशन लिमिट्स की शर्त लगाने के कारण इसमें पैसों की बाढ़ आने की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। बहरहाल यह पैसो की कमी का सामना कर रहे कमोडिटी बाजार को मजबूत जरूर बनायेगा।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।