विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने टेलीकॉम सेक्टर को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उसने वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंडस टावर्स (Indus Towers) और भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने एजीआर (AGR) बकाये पर दोबारा विचार से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में वोडाफोन आइडिया को अब स्पेक्ट्रम बकाया चुकाने के लिए सालाना टैरिफ बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।
