Get App

ओला और प्राइम फोकस समेत 75 स्टॉक्स पर सख्ती, BSE ने सर्किट लिमिट में किया बड़ा बदलाव; जानिए वजह

BSE ने 75 शेयरों पर सख्ती करते हुए सर्किट लिमिट बदल दी है। Ola Electric और Prime Focus जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। जानिए स्टॉक एक्सचेंज ने यह फैसला क्यों लिया और इसका निवेशकों पर क्या असर होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 6:31 PM
ओला और प्राइम फोकस समेत 75 स्टॉक्स पर सख्ती, BSE ने सर्किट लिमिट में किया बड़ा बदलाव; जानिए वजह
BSE का कहना है कि यह फैसला बाजार में संभावित गड़बड़ी को शुरुआती स्तर पर पकड़ने के लिए है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बाजार में असामान्य तेजी, वॉल्यूम और संभावित सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक्सचेंज ने 75 शेयरों के प्राइस बैंड यानी सर्किट लिमिट में बदलाव किया है, जो 13 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

BSE का कहना है कि यह फैसला बाजार में संभावित गड़बड़ी को शुरुआती स्तर पर पकड़ने और शेयरों की कीमतों में हेरफेर को रोकने के लिए लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

अगर आप स्मॉलकैप या कम लिक्विडिटी वाले शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं, तो अब आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। BSE ने ऐसे 75 शेयरों की पहचान की है, जिनमें हाल के दिनों में असामान्य तेजी, वॉल्यूम में अचानक उछाल या सट्टेबाजी के संकेत मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें