Get App

Hot stocks : दलाल स्ट्रीट में भारी उठापटक, एक्सपर्ट्स को फरवरी में इन 10 शेयरों में दिख रहे डबल डिजिट कमाई के मौके

Hot stocks : एंजेल वन समीत चव्हाण का कहना है कि बड़े पैमाने पर देखें तो निफ्टी ने हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है ये मंदी के ट्रेंड की पुष्टि करता है। यह तेजड़ियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इससे तेड़ियों के लिए शॉर्ट टर्म में चुनौतियों का संकेत मिलता है। ओवर ऑल चार्ट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत को लगता है कि 21,050 - 21,000 के जोन के आसपास निफ्टी के लिए सपोर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 2:35 PM
Hot stocks : दलाल स्ट्रीट में भारी उठापटक, एक्सपर्ट्स को फरवरी में इन 10 शेयरों में दिख रहे डबल डिजिट कमाई के मौके
Hot stocks : एचएफसीएल में विज्ञान सावंत की 204 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 50 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ही इस शेयर में 14 फीसदी तेजी देखने को मिल सकती है

Budget picks : 25 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी की गिरावट आई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि चालू हफ्ते में 21,000 के स्तर पर नजर रखने की जरूरत है। अंतरिम बजट और एफओएमसी बैठक के नतीजे जैसी घटनाओं से भरे इस हफ्ते में ये स्तर काफी अहम है। जबकि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 21,500 पर रजिस्टेंस की संभावना है इसके बाद 21,700 के स्तर पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है।

पिछले हफ्ते निफ्टी 50 इंडेक्स 21,353 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.8 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.71 फीसदी गिरकर बंद हुए।

एंजेल वन समीत चव्हाण का कहना है कि बड़े पैमाने पर देखें तो निफ्टी ने हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है ये मंदी के ट्रेंड की पुष्टि करता है। यह तेजड़ियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इससे तेड़ियों के लिए शॉर्ट टर्म में चुनौतियों का संकेत मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि बजट सप्ताह वोलैटिलिटी के लिए जाना जाता है। ऐसे में आगे बाजार में कमजोरी की उम्मीद दिख रही है। समीत चव्हाण की राय है कि किसी भी निगेटिव सरप्राइज की स्थिति में निफ्टी 20,800 तक गिर सकता है और यहां तक कि 20,500 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर इसके लिए 21,750 के आसपास रजिस्टेंस का अनुमान है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर इसमें 22,100 का हाई भी संभाव है।

ओवर ऑल चार्ट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत को लगता है कि 21,050 - 21,000 के जोन के आसपास निफ्टी के लिए सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में वोलैटिलिटी बने रहने की उम्मीद है। इस बीच, समीत चव्हाण ने ट्रेडर को बाजार की दिशा साफ होने तक अनुचित जोखिमों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें