बाजार में रिटेल निवेशकों के आगे विदेशी निवेशक बेदम हो गए हैं। FIIs फ्यूचर्स में नेट लॉन्ग हो गए हैं। FIIs ने सात कारोबारी सत्रों में ढ़ाई लाख से ज्यादा के शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए हैं। बाजार पर नजर डालें तो आज ये हल्के हरे निशान में दिख रहा है। सेंसेक्स 41.6 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 75,419.35 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 18.90 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 22,951.35 के स्तर पर दिख रहा है।
FIIs की हार, रिटेल की जीत
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में FIIs ने शॉर्ट में जबरदस्त कवरिंग की है। निफ्टी की 1000 अंकों की रैली में FIIs ने 2.5 लाख शॉर्ट कवर किए हैं। पिछले 2 सालों में FII को शॉर्ट चौथी बार बुरी तरह काटने पड़े हैं। हर बार जब भी FIIs शॉर्ट बनाते हैं, बाजार में बड़ी रैली बनी है। FIIs अब नेट लॉन्ग हो गए और अगले कुछ दिन और लॉन्ग जोड़ेंगे। घरेलू ट्रेडर्स को अब हर रैली में मुनाफावसूली शुरू करनी चाहिए। 3 जून तक घरेलू ट्रेडर्स को लॉन्ग सौदों से पूरी तरह निकलना है। 5-8 जून को बाजार निवेश का दोबारा मौका देगा। अगले कुछ दिन हर गिरावट में खरीदारी करें और ऊपर मुनाफवसूली भी करें
अनुज की राय है कि अब अगले 6 दिन ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स के नाम रहेंगे। अगर आप वोलैटिलिटी नहीं झेल सकते तो आज ही बाहर हो जाएं जो वोलैटिलिटीझेल सकते हैं वो बड़ा पैसा बनाएंगे। बाजार में तेज इंट्राडे पुलबैक आते रहेंगे। खरीदारी से पहले गिरावट के खत्म होने का इंतजार करें। इस हफ्ते दोनों तरफ ऑप्शन बहुत तेजी से चलेंगे। ऑप्शन में मुनाफावसूली या घाटा काटने में बहुत तेज रहें। ये वो बाजार नहीं जहां ऑप्शन को 1 घंटे से ज्यादा रखा जाए। बाजार का बड़ा टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदें का ही है। 4 जून से पहले निफ्टी में 23,456 और बैंक निफ्टी में 50,000 दिख सकता है।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि 23,000-23,100 जोन में निफ्टी फंस रहा है। पिछले दो दिनों से निफ्टी 23,000-23,100 जोन से ही फिसला है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,000-23,126 (ऑप्शन जोन, कल का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,456 पर है। इसका पहला सपोर्ट 22,850-22,900 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर और बड़ा सपोर्ट 22,670-22,800 (5 और 10 DEMA)पर है। खरीदारी का जोन 22,875-22,925 और पोजीशन जोड़ने का जोन 22,800-22,850 है। लॉन्ग सौदों में अब 22,750 का सख्त स्टॉपलॉस रखें
बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। फिन निफ्टी की एक्सपायरी आज है। बैंक निफ्टी की कल। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 49,650-49,700 (ऑप्शन जोन, कल का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 49,900-50,000 (All-time high) पर है। वहीं, पहला सपोर्ट 49,000-49,100 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 48,800-48,850 (ऑप्शन जोन) पर है। खरीदारी का जोन 49,100-49,200 और पोजीशन जोड़ने का जोन 48,900-49,000 है। लॉन्ग सौदों में अब 48,800 का सख्त SL रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।