SGX Nifty की चाल से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार आज लाल निशान में खुलेंगे। SGX Nifty 82.00 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो Sensex 142 अंकों की तेजी लेकर 60806 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 22 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 17893 के स्तर पर बंद हुआ था। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।
