Get App

Buyback News: टैक्स-फ्री बायबैक का फायदा उठाने का काउंटडाउन शुरू, किन कंपनियों पर रहेगी निगाहें?

Buyback News: आमतौर पर कंपनियां बायबैक के जरिए शेयरहोल्डर्स को रिवार्ड देती हैं। इससे शेयरहोल्डर्स को टैक्स-फ्री रिटर्न मिल जाता है और मार्केट में शेयरों की संख्या कम होने से इसकी रियल वैल्यू भी बढ़ जाती है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका टैक्स-फ्री स्टेटस अक्टूबर से हटाने का ऐलान कर दिया। अब पांच कंपनियां ऐसी हैं, जिनके बायबैक का ऐलान या तो हो चुका है या बस होने ही वाला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 1:00 PM
Buyback News: टैक्स-फ्री बायबैक का फायदा उठाने का काउंटडाउन शुरू, किन कंपनियों पर रहेगी निगाहें?
Buyback News: कंपनियों के बायबैक के ऐलान पर शेयरहोल्डर्स की निगाहें लगी रहती हैं। कम से कम पांच कंपनियां ऐसी हैं, जो अगस्त के पहले तक बायबैक का या तो ऐलान करने वाली हैं या कर चुकी हैं।

Buyback News: कंपनियों के बायबैक के ऐलान पर शेयरहोल्डर्स की निगाहें लगी रहती हैं। कम से कम पांच कंपनियां ऐसी हैं, जो अगस्त के पहले तक बायबैक का या तो ऐलान करने वाली हैं या कर चुकी हैं। हालांकि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को इस वित्त वर्ष 2024 के बजट में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया। बजट के ऐलान के मुताबिक अब शेयर बायबैक से हुई आय पर शेयरहोल्डर्स को टैक्स चुकाना होगा। अब तक इसकी देनदारी कंपनियों पर बनती थी। बजट पेश होने के एक हफ्ते के भीतर पांच कंपनियों ने पहले ही बायबैक का ऐलान कर दिया है या इसे लेकर बोर्ड के बैठक की डेट तय कर दी है। चूंकि नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होने हैं तो यह देखना बाकी है कि इसे लागू होने से पहले कौन-कौन सी कंपनियां बोनस बांट देती हैं।

कौन-कौन सी कंपनियों करने वाली हैं बायबैक?

वेलस्पन लिविंग पहले ही शेयर बायबैक का ऐलान कर चुकी है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त है। इंडस टावर्स के शेयर बायबैक के प्रस्ताव परल आज 30 जुलाई को बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। इसके अलावा सविता ऑयल टेक्नोलॉजीज के बायबैक पर 3 अगस्त, सेरा सेनेटरीवेयर के बायबैक पर 5 अगस्त को और एआईए इंजीनियरिंग के बायबैक पर 7 अगस्त को बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। अरबिंदो फार्मा के शेयर बायबैक का ऐलान बजट से पहले हो गया था जिसकी रिकॉर्ड डेट आज 30 जुलाई है।

Share Buyback: किन कंपनियों पर रहेगी नजर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें