आरबीआई गवर्नर द्वारा पॉलिसी का ऐलान करते वक्त रेपो में बढ़ोत्तरी नहीं किया जाना बाजार को पसंद आ रहा है। रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर यथावत बनाये रखने से बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 17,600 के पार निकल गया है। रियल्टी, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स दिन की ऊंचाई पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए शुभम अग्रवाल ने एबीबी इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने गोदरेज कंज्यूमर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने एचडीएफसी लाइफ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने ल्यूमैक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
