हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बैंक निफ्टी में बहार दिख रही है। लेकिन निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज दोपहर के दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100, 18200 और 18300 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि 18100, 18000 और 179000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक में 42500, 42600 और 42700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। वहीं सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42600, 42500 और 42400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने अपने शानदार कॉल्स दिये। इसके साथ ही एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
