Get App

Buzzing stocks : CNG के लिए घट सकता है APM गैस आवंटन, IGL और MGL के शेयरों में जोरदार ऐक्शन

Stock in news: अप एंड डाउन मूव के आधार पर सरकार द्वारा किए जाने वाले एपीएम गैस एलोकेशन में एक बार फिर से कटौती की संभावना है। एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। CNG के लिए होने वाला यह आवंटन 50 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी किया जाना संभव है। इस तरह CNG के लिए APM गैस आवंटन में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 1:37 PM
Buzzing stocks : CNG के लिए घट सकता है APM गैस आवंटन, IGL और MGL के शेयरों में जोरदार ऐक्शन
एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है

Hot stocks : आज सुबह से ही IGL और MGL के शेयर खबरों में हैं। इन शेयरों में आज काफी एक्शन देखने को मिली है। बुधवार को भी इन शेयरों में बिकवाली हुई थी। इस गिरावट की वजह पर नजर डालें तो सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। इस खबर के चलते इन शेयरों पर दबाव बना था। इसके अलावा दिल्ली की इलेक्ट्रिकल व्हीकल पॉलिसी के कारण भी IGL के शेयरों की पिटाई हुई थी। लेकिन आज के कारोबारी सत्र में ये शेयर दबाव से उबरते दिखे है। फिलहाल एमजीएल का शेयर 35.05 रुपए यानी 2.82 फीसदी की बढ़त के साथ 1280 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,286 रुपए और दिन का लो 1,238.65 रुपए है।

IGL के शेयरों की बात करें तो फिलहाल ये शेयर भी 0.07 रुपए यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 175 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 180.55 रुपए और दिन का लो 172.84 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 4,873,714 शेयर और मार्केट कैप 24,493 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

इसके अलावा अप एंड डाउन मूव के आधार पर सरकार द्वारा किए जाने वाले एपीएम गैस एलोकेशन में एक बार फिर से कटौती की संभावना है। एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। CNG के लिए होने वाला यह आवंटन 50 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी किया जाना संभव है। इस तरह CNG के लिए APM गैस आवंटन में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें