Get App

Buzzing Stocks : गोदरेज कंज्यूमर 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

Buzzing Stocks : गोदरेज कंज्यूमर की EBITDA मार्जिन में आगे सुधार की उम्मीद है। कंपनी को पाम ऑयल का फायदा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मिलेगा। प्राइसिंग प्रेशर से इंडोनेशिया में वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रह सकती है। GAUM जोन में मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में वॉल्यूम ग्रोथ मिड-हाई सिंगल डिजिट में रहनी संभव है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 11:48 AM
Buzzing Stocks : गोदरेज कंज्यूमर 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल
एक्सपर्ट्स की राय है कि गोदरेज कंज्यूमर की EBITDA मार्जिन में आगे सुधार की उम्मीद है। कंपनी को पाम ऑयल का फायदा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मिलेगा

Stock market news: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं INDIA VIX में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी देखने को मिल रहा है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत है। गोदरेज कंज्यूमर और डाबर 4-5 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर HUL करीब 2.5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है।

अच्छे Q1 अपडेट के बाद गोदरेज कंज्यूमर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। ब्रोकर्स भी शेयर पर बुलिश है। कंपनी के पहली तिमाही के अपडेट की बात करें तो कंपनी का कहना है कि स्टैंडअलोन आय ग्रोथ हाई-सिंगल डिजिट में रहना संभव है। वहीं, अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल में रहना संभव है। होम केयर में भी डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं, पर्सनल केयर में लो-सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। EBITDA मार्जिन सामान्य से कम रहनी संभव है।

गोदरेज कंज्यूमर की EBITDA मार्जिन में आगे सुधार की उम्मीद है। कंपनी को पाम ऑयल का फायदा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मिलेगा। प्राइसिंग प्रेशर से इंडोनेशिया में वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रह सकती है। GAUM (Godrej Africa, USA & Middle East) जोन में मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में वॉल्यूम ग्रोथ मिड-हाई सिंगल डिजिट में रहनी संभव है। इस अवधि में आय ग्रोथ हाई-सिंगल डिजिट में संभव है। FY26 में डबल डिजिट EBITDA ग्रोथ की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें