Get App

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹204 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को हिंडाल्को से 204 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। प्रोजेक्ट में एल्युमिनियम स्मेल्टर विस्तार शामिल है। कंपनी के स्टॉक बीते 1 साल में करीब 35% तक क्रैश हुए हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 12, 2025 पर 11:08 PM
Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹204 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
HCC के शेयर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को NSE पर 3.35% बढ़कर ₹28.69 पर बंद हुए।

Stock in Focus: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से लगभग 204 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह ओडिशा में चल रहे अडित्य एल्युमिनियम स्मेल्टर विस्तार प्रोजेक्ट का हिस्सा है। प्रोजेक्ट के तहत पॉट शेल और सुपर-स्ट्रक्चर कंपोनेंट्स का फैब्रिकेशन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट का मकसद हिंडाल्को की एल्युमिनियम स्मेल्टिंग क्षमता को सालाना 2 लाख टन बढ़ाना है। HCC की बड़ी औद्योगिक फैब्रिकेशन विशेषज्ञता इस जटिल प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

HCC की प्राइवेट प्रोजेक्ट में भूमिका

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'यह नया कॉन्ट्रैक्ट HCC की विशेष निजी क्षेत्र परियोजनाओं में बढ़ती मौजूदगी को मजबूत करता है। यह कंपनी की भारत के औद्योगिक विकास में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और भरोसेमंद क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें