Buzzing Stocks: संदूर मैगनीज से लेकर ग्लोबल स्प्रिट्स तक, आज कारोबार में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी आज 17 सितंबर को शुरुआती कारोबार में लगभग सपाट खुले हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डाल लेते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में इंडो काउंट इंडस्ट्रीज से लेकर ग्लोबल स्प्रिट्स तक शामिल हैं

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: संदूर मैंगनीज ने QIP के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है

Buzzing Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी आज 17 सितंबर को शुरुआती कारोबार में लगभग सपाट खुले हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डाल लेते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में इंडो काउंट इंडस्ट्रीज से लेकर ग्लोबल स्प्रिट्स तक शामिल हैं।

1. इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries)

इसकी अमेरिकी सहायक कंपनी, इंडो काउंट ग्लोबल इंक ने मासियास इन्वेस्ट के साथ 1.96 करोड़ डॉलर में समझौता करके फ्लुविटेक्स में 81% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके पास अगले 5 सालों के भीतर 46 लाख डॉलर में बाकी 19% हिस्सेदारी खरीदने का एकविकल्प भी है।

2. टीवीएस होल्डिंग्स (TVS Holdings)


कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी से अपनी स्टेप-डाउन सहायक कंपनी टीवीएस डिजिटल में 100% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। अधिग्रहण के बाद, टीवीएस डिजिटल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

3. संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स (Sandur Manganese and Iron Ores)

कंपनी को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए एक या अधिक किस्तों में 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपने बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।

4. एचईजी (HEG)

गुलशन कुमार सखूजा ने कंपनी के बाहर नए मौकों का लाभ उठाने के लिए कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका अंतिम वर्किंग डे 18 सितंबर होगा।

5. मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल (Monarch Networth Capital)

बोर्ड ने गोविंदा मेघानी को 16 सितंबर से कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है।

6. फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions)

कंपनी ने डिजिटल परिवर्तन पेशकशों के लिए Microsoft Azure OpenAI के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।

7. जेके टायर इंडस्ट्रीज (JK Tyre Industries)

कंपनी को अपनी सहायक कंपनी कैवेंडिश इंडस्ट्रीज के खुद में विलय के लिए अपने बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कंपनी कैवेंडिश इंडस्ट्रीज के हर 100 शेयरों के बदले अपने 92 शेयर जारी करेगी।

8. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure)

कंपनी ने घोषणा की कि उसके बोर्ड के सदस्य 19 सितंबर को इक्विटी के जरिए घरेलू और ग्लोबल मार्केट्स से लंबी अवधि के रिसोर्सेज संसाधन जुटाने पर विचार करेंगे।

9. ग्लोबल स्प्रिट्स (Globus Spirits)

कंपनी ने DOAAB इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की ब्रांड के तहत अपनी पहली सिंगल माल्ट व्हिस्की लॉन्च की, जो भारत में बढ़ते व्हिस्की बाजार के लग्जरी सेगमेंट में प्रवेश करती है।

10. इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन (India Shelter Finance Corporation)

विदेशी कंपनियों नेक्सस वेंचर्स III ने इंडिया शेल्टर में बल्क डील के जरिए 4.6% हिस्सेदारी 753.27 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची, जबकि नेक्सस ऑपर्चुनिटी फंड II ने 752.35 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.35% हिस्सेदारी बेची। हालांकि, दूसरी ओर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और गोल्डमैन सैक्स फंड्स - गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने 2% हिस्सेदारी हासिल की। ​​इसके अलावा, पैट्रोनस रिसर्च एलएलपी ने कंपनी में 0.57% हिस्सेदारी खरीदी।

इन 3 शेयरों की होगी लिस्टिंग

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स (P N Gadgil Jewellers) के शेयर आज मेनबोर्ड के जरिए एक्सचेजों पर लिस्ट होंगे। वहीं ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज, SPP पॉलिमर के शेयर SME रुट के जरिए एक्सचेजों पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें- Bajaj Housing Finance Shares: तीन गुना हो जाएगा आईपीओ निवेशकों का पैसा, बजाज हाउसिंग फाइनेंस को पहली बाय रेटिंग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।