Get App

Buzzing Stocks: रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर पेटीएम तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 26 मार्च को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 50.50 की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है

Vikrant singhअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 9:11 AM
Buzzing Stocks: रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर पेटीएम तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: मैनकाइंड फार्मा के शेयरों में मंगलवार एक ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है।

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 26 मार्च को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 50.50 की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर आयशर मोटर्स और पेटीएम तक शामिल हैं।

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

रिलायंस इंडस्ट्री के बोर्ड ने MSKVY Nineteenth Solar SPV Limited और MSKVY Twenty-second Solar SPV Limited के 100 फीसदी इक्विटी शेयर MSEB सोलर एग्रो पावर लिमिटेड से हासिल करने को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने दोनों कंपनियों में 100-100 फीसदी हिस्सा खरीदने को मंजूरी दी है। अधिग्रहण अप्रैल 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

2. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

कंपनी ने यूरोप में अपनी नॉन-मोटरसाइकिल सप्लाई चेन को बढ़ाने के लिए नीदरलैंड में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रॉयल एनफील्ड यूरोप बीवी का गठन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें