Get App

Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया से लेकर ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक तक, आज इंट्राडे में निवेशक इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 13 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है

Vikrant singhअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:20 AM
Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया से लेकर ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक तक, आज इंट्राडे में निवेशक इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया का तिमाही आधार पर घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये रहा

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 13 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में वोडाफोन आइडिया से लेकर आर्किड फार्मा और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक तक शामिल हैं।

1. वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 7,675 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 0.9% घटकर 10,508.3 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 10,606.8 करोड़ रुपये था।

2. एनडीएमसी (NMDC)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 1,963.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,661.2 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 0.4% बढ़कर 5,414.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 5,394.7 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें