Get App

Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया से लेकर HDFC बैंक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 23 सितंबर को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 9:18 AM
Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया से लेकर HDFC बैंक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Buzzing Stocks: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बकाया कॉल मनी के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ा दी है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 23 सितंबर को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं। इन शेयरों में डॉक्टर रेड्डीज से लेकर अदाणी टोटल गैस और भेल तक शामिल हैं।

1. एचएफसीएल (HFCL)

कंपनी ने अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत GA-ASI के आधुनिक मानवरहित एयरक्राफ्ट सिस्टम्स (UAS) के लिए जरूरी सब-सिस्टम्स को बनाया जाएगा और उसकी सप्लाई की जाएगी।

2. एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare)

कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी श्री साईनाथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के जरिए हैदराबाद में एक नए एस्टर वूमन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल खोलने के लिए अपर्णा कंस्ट्रक्शन एंड एस्टेट्स के साथ एक लीज समझौता किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें