Get App

Buzzing Stocks: एसीसी से लेकर PNB हाउसिंग तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकती है जोरदार हलचल

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 30 जुलाई को लाल निशान में खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 98 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 9:06 AM
Buzzing Stocks: एसीसी से लेकर PNB हाउसिंग तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकती है जोरदार हलचल
Buzzing Stocks: पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में 30 जुलाई को एक बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 30 जुलाई को लाल निशान में खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 98 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में एसीसी से लेकर टाटा कंज्यूमर तक शामिल हैं।

1. एसीसी (ACC)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 22.46 प्रतिशत घटकर 361.40 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू मामूली रूप से घटकर 5,154.89 करोड़ रुपये रहा। बीती तिमाही में कंपनी की सीमेंट और क्लिंकर बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गई, जो पिछले 5 सालों में पहली तिमाही की सबसे अधिक बिक्री है।

2. एचपीसीएल (HPCL)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 90 प्रतिशत घटकर 633.94 करोड़ रुपये रहा। रिफाइनरी मार्जिन में गिरावट आने और ईंधन की कीमतों में कमी से मार्केटिंग मार्जिन में कमी आई। इससे मुनाफे में कमी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें