Get App

Buzzing Stocks: जोमैटो से लेकर YES बैंक तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 जुलाई को मजबूती के साथ हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 79.5 अंकों की शुरुआत के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज दिन के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है

Vikrant singhअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 9:05 AM
Buzzing Stocks: जोमैटो से लेकर YES बैंक तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: RVNL को सेंट्रल रेलवे से 132 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 जुलाई को मजबूती के साथ हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 79.5 अंकों की शुरुआत के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज दिन के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में जोमैटो से लेकर एवेन्यू सुपरमार्ट और जोमैटो तक शामिल हैं।

1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

बैंक की जून तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि इसमें FII की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से नीचे आ गई है। FII होल्डिंग घटने से बैंक के MSCI इंडेक्स में वेटेज बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो बैंक के शेयरों में 3 से 4 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश आ सकता है।

2. एवेन्यू सुपरमार्ट (Avenue Supermart)

कंपनी का जून तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 13,711.87 करोड़ रुपये रहा। वहीं जून तिमाही के अंत में इसके स्टोर्स की कुल संख्या 371 रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें