Buzzing Stocks :आज फर्टिलाइजर और एग्री शेयरों में तूफानी तेजी है। दरअसल,अच्छे मॉनसून से मजबूत डिमांड की उम्मीद की जा रही है। यही वजह है कि इस स्पेस में खासा एक्शन है। अच्छे मॉनसून से मजबूत डिमांड की उम्मीद से फर्टिलाइजर और एग्री शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पारादीप फॉस्फेट (PARADEEP PHOSPHATES) और जुआरी एग्रो (ZUARI AGRO) में 10 से 11 फीसदी की जोरदार तेजी है। दीपक फर्टिलाइजर (DEEPAK FERTILIZERS), कोरोमंडल इंटरनेशनल (COROMANDEL INTL), GSFC और रैलिस (RALLIS) के शेयर भी 3 से 4 फीसदी तक भागे हैं। केमिकल शेयर भी तेजी में हैं। टाटा केमिकल्स करीब 6 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही दूसरे केमिकल शेयरों में भी जोरदार तेजी है।