Buzzing Stocks: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि आज बाजार की चाल कैसी है। बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स करीब पौने परसेंट फिसले है। निफ्टी बैंक में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। मिडकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। बाजार की चौतरफा बिकवाली में सबसे ज्यादा रियल्टी, मेटल और एनर्जी शेयर टूटे है । ONGC, GSPL और पेट्रोनेट 4 से 5% फिसले है। IT, फार्मा, ऑटो और बैंकिंग में भी कमजोरी हावी है।
खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन
सरकार ने स्टील प्रोडक्ट पर 15% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। 22 मई को स्टील समेत कई प्रोडक्ट पर ड्यूटी लगाई थी। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी खत्म करने का फैसला किया है। कोकिंक कोल, फेरो निकेल पर फिर 2.5% इंपोर्ट ड्यूटी लगी। कोक और समी कोक पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% लगाई गई।
दुनिया की सबसे बड़ी कंटेनर शिपिंग कम्पनी Maersk ने भी दिलचस्पी दिखाई है। JSW और एस्सार पोर्ट ने भी दूसरे चरण के रोड शो में हिस्सा लिया है। पहले चरण में अदानी, D P World ने दिलचस्पी दिखाई थी । जबकि रोड शो के फीडबैक के आधार पर जल्द EoI जारी होगा। EoI का ड्राफ्ट तैयार, सरकार CONCOR में 30.8% हिस्सा बेचेगी।
19 दिसंबर से टाटा मोटर्स की सेंसेक्स में एंट्री होगी। डॉ रेड्डीज की जगह टाटा मोटर्स शामिल होगा । टाटा मोटर्स में 1000 करोड़ रुपये का इनफ्लो संभव है। डॉ रेड्डीज में 700 करोड़ रुपये का आउटफ्लो संभव है। सेंसेक्स नेक्स्ट50 में अदानी पावर, इंडियन होटल शामिल होगा।
डालमिया भारत रिफ्रैक्ट्रीज के साथ शेयर स्वैप एग्रीमेंट होगा। 100% इक्विटी शेयर कैपिटल के लिए शेयर स्वैप एग्रीमेंट होगा। डील की वैल्यू करीब 1,700 करोड़ रुपये होगी।
25 नवंबर को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार करेगा।
कंपनी की तेलंगाना यूनिट-IX को 10 आपत्तियां मिली है। प्लांट की जांच 10 से 18 नवबंर तक हुई थी।
कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। राहुल गंजु और सिद्धार्थ झेवर के बाद कंपनी से तीसरा सबसे बड़ा इस्तीफा है। इसके अलावा कंपनी अब अपने वर्कफोर्स में करीब 4% की कटौती करेगी। कंपनी पहले ही 100 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।
कंपनी को चेन्नई पेट्रो से ऑर्डर मिला है। मनाली रिफाइनरी के रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।
बोनस शेयर और शेयर विभाजन की एक्स-डेट आज है। 1 पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे। 1 शेयर को 2 शेयर में बांटा जाएगा।