Get App

Buzzing Stocks Today: पेटीएम, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: Balkrishna Industries सितंबर तिमाही में इस टायर कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9.1% गिरकर 347.4 करोड़ रुपए रहा। आय में भी 15.2% की गिरावट दिखी और ये आंकड़ा 2,253.2 करोड़ रुपए रहा। EBITDA सालाना आधार पर 25% बढ़कर 532.7 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन सालाना आधार पर 16% के मुकाबले 23.6% रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:08 AM
Buzzing Stocks Today: पेटीएम, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

L&T Finance : दूसरी तिमाही में इस कंपनी की ब्याज से आय सालाना आधार पर 10.55% बढ़कर 1,729 करोड़ रुपए रही। जबकि, मुनाफआ 46.55% बढ़कर 595 करोड़ रुपए रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी की NIM रिकॉर्ड स्तर पर रहे । RoE भी 15 तिमाही में सबसे बेहतर रही। एसेट क्वॉलिटी की बात करें तो यह 8 साल में सबसे अच्छी है।

IPCA LABS: कंपनी को US FDA से EIR मिला है। US FDA ने Voluntary Action Indicated की श्रेणी में डाला। 5-13 जून के बीच रतलाम यूनिट की जांच हुई थी। कंप्लायंस के न्यूनतम स्तर पर यूनिट की हालत है। रतलाम यूनिट में API का उत्पादन होता है। 2015 से इंपोर्ट अलर्ट रतलाम यूनिट के तहत थी।

Paytm : सितंबर तिमाही में इस कंपनी का घाटा 571.5 करोड़ रुपए से घटकर 292 करोड़ रुपए रहा। EBIDA घाटा 166 करोड़ रुपए था ।जो कि अब 153 करोड़ रुपए का EBITDA है। कॉन्ट्रिब्युशन प्रॉफिट 69% बढ़कर 1,426 करोड़ रुपए रहा। कॉन्ट्रिब्युशन प्रॉफिट मार्जिन 44% से बढ़कर 56.6% रहा। कंपनी की GMV 41% बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपए रही। मर्चेंट ट्रांजैक्शन 58.55% बढ़कर 912 करोड़ रुपए रहा। जबकि, कुल ट्रांजैक्शन 58% बढ़कर 1,090 करोड़ रुपए रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें