Get App

Canara HSBC Life Share Price: बुल केस में 55% तक भाग सकता है शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज

Canara HSBC Life Insurance Share Price: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ना जारी रहेगा। सितंबर 2025 ​के दौरान केनरा बैंक का बिजनेस में 70% और HSBC का 15% योगदान रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:04 PM
Canara HSBC Life Share Price: बुल केस में 55% तक भाग सकता है शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज
Canara HSBC Life Insurance Co. अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने नई लिस्ट हुई केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस ₹180 प्रति शेयर रखा है। यह क्लोजिंग प्राइस से 27% ज्यादा है। बुल केस के लिए मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 2028 तक ₹220 का प्राइस टारगेट रखा है, जो क्लोजिंग से 55% की संभावित बढ़ोतरी दर्शाता है। Canara HSBC Life Insurance Co. अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका ₹2,517.50 करोड़ का IPO 2.30 गुना भरा था।

मंगलवार, 13 जनवरी को कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो गया। इसके बाद कंपनी के 3.54 करोड़ शेयर या 4% हिस्सेदारी ट्रेड के लिए एलिजिबल हो गई। शेयर में गिरावट का रुख है। यह BSE पर पिछले बंद भाव से 3.5 प्रतिशत तक टूटकर 140.55 रुपये के लो तक गया। बीच में इसने 149.45 रुपये का हाई भी देखा। बाद में लगभग 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 141.60 रुपये पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस भारत की टॉप 10 लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है। इसका प्रोडक्ट मिक्स काफी डायवर्सिफाइड है। अप्रैल-सितंबर 2025 ​के दौरान ULIPs का इसके बिजनेस में 50% हिस्सा था। नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स का योगदान 34% था, जबकि पार्टिसिपेटिंग और प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स का 8% हिस्सा था।

कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन काफी हद तक बैंकएश्योरेंस पर बेस्ड है। अप्रैल-सितंबर 2025 ​के दौरान केनरा बैंक का बिजनेस में 70% और HSBC का 15% योगदान रहा। पिछले एक दशक में, कंपनी ने ओवरऑल इंडस्ट्री और प्राइवेट-सेक्टर सेगमेंट दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें