Canarys Automations IPO Listing: आईटी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली कैनरिस ऑटोमेशन्स (Canarys Automations) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 9 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 31 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 43.45 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Canarys Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर तेजी से नीचे गिर गए। फिसलकर यह 41.30 रुपये (Canarys Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर यह बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 33 फीसदी रह गया है।
