CDSL share price: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) के शेयरों में आज 9 अक्टूबर को 8% तक की शानदार तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 6.92 फीसदी की बढ़त के साथ 1456.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ CDSL के शेयरों ने लगातार 11 दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30566 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,664.40 रुपये और 52-वीक लो 631 रुपये है।
