Century Textiles Share Price: पेपर और कपड़े बनाने वाली कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयर आज रॉकेट बन गए हैं। इसकी वजह ये है कि इसकी एक इकाई बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates) बारमाल्ट इंजिया (Barmalt India) के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर बना रही है। इसके चलते सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयर करीब 19 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 14.65 फीसदी की बढ़त के साथ 2110.10 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 18.57 फीसदी उछलकर 2182.30 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। पिछले साल 16 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 781.25 रुपये पर था और फिर महीने 24 मई 2024 को यह 28 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई 2281.20 रुपये पर था।
