Cera Sanitaryware shines in Red Market: एक तरफ आज दुनिया भर के मार्केट में हाहाकार मचा हुआ था। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिर पड़े और दोनों ही ढाई फीसदी से अधिक फिसल गए। वहीं दूसरी तरफ सेरा सैनिटीवेयर (Cera Sanitaryware) के शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली का इसके भी शेयरों पर असर पड़ा लेकिन दिन के आखिरी में भी इसने 5 फीसदी से अधिक की बढ़त बनाए रखा। इसके शेयरों में तेजी की वजह शेयर बायबैक के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी रही। इस मंजूरी के चलते सेरा सैनिटीवेयर के शेयर आज 6.33 फीसदी उछलकर BSE पर 9490.10 रुपये के भाव पर पहुंच गए। दिन के आखिरी में BSE पर यह 5.72 फीसदी की बढ़त के साथ 9436.35 रुपये पर बंद हुआ है।
