Get App

Chetana Education IPO Listing: टेक्स्टबुक कंपनी ने छाप दिया मुनाफा, लोअर सर्किट से उबरकर अपर सर्किट पर शेयर

Chetana Education IPO Listing: चेतना एडुकेशन सीबीएसई और स्टेट बोर्ड के पाठ्यक्रम के हिसाब से किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 12 तक के लिए टेक्सबुक पब्लिश करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 4:47 PM
Chetana Education IPO Listing: टेक्स्टबुक कंपनी ने छाप दिया मुनाफा, लोअर सर्किट से उबरकर अपर सर्किट पर शेयर
Chetana Education IPO Listing: चेतना एडुकेशन का ₹45.90 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Chetana Education IPO Listing: केजी से लेकर कक्षा 12 तक की क्लासेज के लिए टेक्स्टबुक और एडुकेशनल वीडियोज तैयार करने वाली चेतना एडुकेशन (Chetana Education) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 196 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 85 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 98.90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 16.35 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Chetana Education Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 93.95 रुपये (Chetana Education Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। हालांकि फिर रिकवर होकर 103.80 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 22.12 फीसदी मुनाफे में हैं।

Chetana Education IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

चेतना एडुकेशन का ₹45.90 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 196.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 101.22 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 468.42 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 135.11 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 54 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Chetana Education के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें