Get App

चीन ने सेमीकंडक्टर चिप्स में इस्तेमाल होने वाले मेटल्स के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध, भारत पर कितना पड़ेगा असर!

चीन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन दो धातुओं के निर्यात को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। अब इन दोनों धातुओं को चीन से बाहर भेजने के लिए निर्यातकों को लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा और विदेशी खरीदारों और उनके साथ हुए सौदे का पूरा विवरण चीन की सरकार को देना होगा। सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाली इन धातुओं के निर्यात पर लगाया गया ये प्रतिबंध चीन, अमेरिका और यूरोप के बीच छिडे़ टेक्नोलॉजी वार का नतीजा है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 10:53 PM
चीन ने सेमीकंडक्टर चिप्स में इस्तेमाल होने वाले मेटल्स के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध, भारत पर कितना पड़ेगा असर!
आयात पर निर्भरता को देखते हुए इन दोनों धातुओं के निर्यात पर चीन के प्रतिबंधों से भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगा

चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सेमीकंडक्टर चिप्स को बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो महत्वपूर्ण धातुओं गैलियम (gallium) और जर्मेनियम (germanium) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी सरकार ने 3 जुलाई को ऐलान किया कि 1 अगस्त से इन दोनों धातुओं के निर्यात पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके साथ ही इनके केमिकल कम्पाउंड्स (chemical compounds) के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। ये खबर ऐसे समय में आई हैं जब भारत सहित तमाम देश सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए आक्रामक रूप से अपनी सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

दूरसंचार, सेमीकंडक्टर और रक्षा उद्योग पर पड़ेगा असर 

यूरोप एक औद्योगिक संगठन क्रिटिकल रॉ मटेरियल एलायंस (सीआरएमए) का कहना है कि चीन ये ऐलना काफी अहम है क्योंकि चीन ग्लोबल जर्मेनियम उत्पादन में लगभग 60 फीसदी और गैलियम उत्पादन में लगभग 80 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। इस प्रतिबंध से भारत के दूरसंचार, सेमीकंडक्टर और रक्षा उद्योग पर असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें