Get App

Paytm के शेयरों के बदलेंगे दिन? CLSA ने स्टॉक की रेटिंग 'Sell' से बदलकर 'Buy' की, जानें टारगेट प्राइस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Paytm की रेटिंग सेल से बढ़ाकर Buy करने का फैसला किया है और इसके लिए 650 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 12:00 AM
Paytm के शेयरों के बदलेंगे दिन? CLSA ने स्टॉक की रेटिंग 'Sell' से बदलकर 'Buy' की, जानें टारगेट प्राइस
CLSA ने कहा कि Paytm के बैलेंस शीट में 1 अरब डॉलर से अधिक कैश पड़ा है

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयरों के दिन क्या बदलने वाले हैं? विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने सोमवार को पेटीएम के शेयरों की रेटिंग 'बेचें (Sell)' से बढ़ाकर 'खरीदें (Buy)' कर दी । ब्रोकरेज ने कहा कि स्टॉक की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद अब यह रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से 'अनुकूल' हो गया है। खासतौर से यह देखते हुए कि कंपनी के बैलेंस शीट में 1 अरब डॉलर से अधिक कैश पड़ा है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "पिछले 4 महीनों में कई निवेशकों के साथ हमारी बातचीत से पता चलता है कि कंपनी के लेंडिंग बिजनेस को बढ़ाने में कुछ परेशानी या अनिश्चितता है। हालांकि फिर भी हमारा मानना है कि स्टॉक अब एक नजर देखने लायक हो गया है।"

ब्रोकरेज का मानना है कि Paytm का कैश बर्न 'अगली 4-6 तिमाहियों' में खत्म हो जाना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेट टेक-रेट में "0.13% का सुधार हुआ है", लेकिन फिक्स्ड कॉस्ट एब्जॉर्पशन अभी भी अहम बना हुआ है।

CLSA ने दिया 650 रुपये का टारगेट प्राइस

CLSA ने कहा कि ऊपर बताए पहलूओं का विश्लेषण करने के बाद हमने "Paytm की रेटिंग सेल से बढ़ाकर Buy करने का फैसला किया है और इसके लिए 650 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें