Coal India News: कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया की 23 खदाने अब निजी हाथों में जा चुकी है। कंपनी ने आज 19 जून को इसका खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक माइनिंग कंपनी ने बंद पड़ी कोयला खदानों और रेवेन्यू बढ़ाने के उद्देश्य से ही इन 23 बंद पड़ी भूमिगत खदानों को निजी हाथों में सौंपा है। ये माइन्स उन्हें रेवेन्यू शेयर मॉडल के हिसाब से बांटे गए हैं। कंपनी ने जो बयान जारी किया है, उसके मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट अधिकमत 25 साल के लिए हैं और इसमें कम से कम 4 फीसदी रेवेन्यू साझा होगा। इनकी कुल क्षमता सालाना 3.41 करोड़ टन की है जिसमें से 63.5 करोड़ टन कोयला निकालने लायक है।
