Get App

सरकारी कंपनी का शेयर 5% लुढ़का, तिमाही नतीजे रहे कमजोर, निवेशकों के लिए अब आगे क्या?

Coal India Share Price: कोल इंडिया के शेयर सोमवार 28 अक्टूबर को 5 फीसदी तक लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट उसके सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आई है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 22 फीसदी घटकर 6,274.80 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,048.64 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 1:40 PM
सरकारी कंपनी का शेयर 5% लुढ़का, तिमाही नतीजे रहे कमजोर, निवेशकों के लिए अब आगे क्या?
Coal India Shares: इमके ग्लोबल ने कोल इंडिया के शेयर पर 'buy' रेटिंग बरकरार रखी है

Coal India Share Price: कोल इंडिया के शेयर सोमवार 28 अक्टूबर को 5 फीसदी तक लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट उसके सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आई है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 22 फीसदी घटकर 6,274.80 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,048.64 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम सितंबर तिमाही में घटकर 32,177.92 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 34,760.30 करोड़ रुपये था। कोल इंडिया, दुनिया की सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी है।

सुबह 10 बजे के करीब, कोल इंडिया के शेयर एनएसई पर 4.75 फीसदी की गिरावट के साथ 439.2 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 42 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Coal India Shares: ब्रोकरेज फर्मों की क्या है राय?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें