Coal India Share Price: देश की सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया के शेयर आज लगातार दूसरे दिन रॉकेट बने हैं। हालांकि इसमें हल्की-फुल्की तेजी को मिलाकर आज लगातार छठे दिन यह ग्रीन है। सिर्फ आज की ही बात करें तो आज इंट्रा-डे में यह 3% उछल पड़ा। इस इंट्रा-डे हाई के हिसाब से लगातार दो दिनों में यह करीब 7% तो छह कारोबारी दिनों में 8% मजबूत हुआ है। इस बढ़त के साथ कोल इंडिया के शेयर इस साल 2025 में आखिरकार ग्रीन जोन में आ चुके हैं और यह दिसंबर कंपनी के लिए इस साल का सबसे शानदार महीना साबित हुआ है। कोल इंडिया के शेयर इस महीने 8% मजबूत हुए हैं। आज बीएसई पर यह 0.54% की बढ़त के साथ ₹402.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.01% उछलकर ₹412.40 तक पहुंचा था।
