Get App

युवाओं को रेडी टू वर्क बनाते स्टार्टअप Coding Ninjas को ट्रेनिंग में मिला बिजनेस

Training देकर Proffessionals बनाने के Idea से शुरू हुआ स्टार्टअप Coding Ninjas।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2019 पर 11:49 AM
युवाओं को रेडी टू वर्क बनाते स्टार्टअप Coding Ninjas को ट्रेनिंग में मिला बिजनेस

भारत की बड़ी आबादी युवा है और रोजगार की तलाश में है। ऐसे में सिर्फ टैलेंट के बल पर Competition में टिके रहना मुश्किल है। आज इसी सेगमेंट पर फोकस वाला स्टार्टअप हमारी चर्चा में है। युवाओं को Training देकर Proffessionals बनाने के Idea से शुरू हुआ स्टार्टअप Coding Ninjas। इस स्टार्टअप ने अब तक 4500 से ज्यादा यंग Professionals को ट्रेन तो किया ही है लेकिन साथ ही अपने लिया एक बेहतरीन Business तैयार किया है।

हरियाणा के रहने वाले अंकुश फेसबुक और अमेजॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। 2011 में अंकुश ने US की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स हासिल किया। फेसबुक के लिए काम करते हुए जब वे हायरिंग के लिए देश आए तो उन्हें एहसास हुआ कि यहां युवा टैलेंटेड तो हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए तैयारी अधूरी है। इसी स्किल ट्रेनिंग की कमी को पूरा करने के लिए अंकुश ने अपने दो दोस्त कनु मित्तल और धवल पराटे के साथ शूरू किया स्टार्टअप Coding Ninjas।

2016 में जब ये स्टार्टअप शुरू हुआ तब ऑफलाइन कोर्स के जरिए प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, वेबसाइट मेकिंग और एंड्रॉयड ऐप मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी। लेकिन ऑफलाइन होने की वजह से ये सिर्फ दिल्ली-NCR तक ही सीमित ना रहे, इसलिए Coding Ninjas ने ऑनलाइन मॉडल पर काम किया। कोडिंग निंजा अब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन मॉडल के जरिए 4500 से ज्यादा यंग प्रोफोशनल्स को ट्रेन कर चुका है। ये सभी कोर्सेज 4 से 6 महीने के होते हैं।

कोडिंग निंजा के रेवेन्यू मॉडल की बात करें तो ये भी अनोखा है। Coding Ninjas ने हाल ही में करियर कैंप की शुरुआत की जिसके तहत जॉब की गारंटी भी मिलती है। अगर ट्रेनिंग के बाद  5 लाख रुपए से कम का पैकेज मिलता है तो कोर्स का कोई चार्ज नहीं देना होगा। लेकिन पैकेज 5 लाख से ऊपर हुआ तो 2 साल तक सैलेरी का 15 फीसदी हिस्सा कोडिंग निंजा का होगा। 50 लाख में शुरू हुई ये कंपनी आज सालाना 6.5 करोड़ रुपए का कारोबार कर रही है। स्टार्टअप का मानना है कि अगर करियर कैंप्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो जल्द ही फंडिंग पर भी विचार करेंगे।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें