दिग्गज आईटी कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी का रुझान दिख रहा है। इसके शेयरों में यह खरीदारी एक ब्लॉक डील के चलते है। एक ब्लॉक डील के तहत इसके 7,329.3 करोड़ रुपये के 1.54 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। इस डील के चलते इंट्रा-डे में आज बीएसई पर यह 10 फीसदी उछलकर 5403.85 रुपये पर पहुंच गया था। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई। हालांकि दिन के आखिरी में भी यह 9.76 फीसदी की मजबूती के साथ 5390.90 रुपये के भाव (Coforge Share Price) पर बंद हुआ। इसका फुल मार्केट कैप 32,942.31 करोड़ रुपये है।
